Monday 25 March 2013

उजाला


उजाला चाहु थोडा

अंधियारा है घनासा

राहे धुआ धुआ सा

अंधियारा है घनासा ... |

आया दसो दिशासे

तुफान बेरुखी का

हाथोमे हाथ रखना

अंधियारा है घनासा ... |

ये लालच मे जो डूबा है

अपना नही, है पराया

इन्सा बचाके रखना

अंधियारा है घनासा ... |

दिल मे जला हुवा जो

था एक ख्वाब जिस से

शम्मा जलाये रखना

अंधियारा है घनासा ... |

   
         - अतिंद्र सरवडीकर ..